क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड अन्तर्गत किरणपुर पंचायत के किरणपुर और किशनपुर गाँव से बुनबुना नदी तक एवं टोरलपुर पंचायत के मुस्तफापुर गाँव में सिकन्दर महतो के घर से गड़खय सोती तक नाला का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने के कारण सैकड़ों एकड़ खेती करने योग्य भूमि पर जल जमाव की समस्या के कारण किसानों को आर्थिक क्षति पहुँच रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित स्थानों पर कबतक नाला निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?