क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा नगर परिषद के अधीन अभी तक स्टैण्ड (टेम्पू, फोर व्हीलर गाड़ी खड़ा करने के लिए) का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त नगर परिषद NH-80 के बगल में रहने के कारण टेम्पू चालक, छोटी चारपहिया वाहन मालिकों द्वारा स्टैण्ड के अभाव में NH-80 पर लगा देते हैं जिसे प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है एवं दूर्घटनाएं घटित होते रहती है जबकि स्टैण्ड निर्माण हेतु प्रचुर मात्रा में सरकारी जमीन भी उपलब्ध है(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त नगर परिषद में भूमि चिन्हित कराकर स्टैण्ड निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?