क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेटियों-बेटों को शिक्षा ग्रहण कराने हेतु जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने का निर्णय लिया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि दिनांक-05.2.2026 के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दैनिक भाष्कर के पेज नं0-11 में प्रकाशित 213 प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज की स्थापना से संबंधित सूची में लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड में नये डिग्री कॉलेज की स्थापना से संबंधित नाम सम्मिलित नहीं है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार के निर्णय के आलोक में 213 प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज की स्थापना से संबंधित सूची में सूर्यगढ़ा प्रखंड का नाम सम्मिलित नहीं रहने का औचित्य क्या है ?