क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा जिले के सभी पंचायतों में पंचायती राज को सुदढ़ करने हेतु एक-एक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है;2. क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड अन्तर्गत कई पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण करने वाली एजेन्सी द्वारा भूमि के कुछ स्थानों पर गढ्ढा का बहाना बनाकर कवादपुर पंचायत सरकार भवन एवं ताजपुर पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को बाधित किया जाता है जिससे विकास कार्य धीमी गति से चल रही है|3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार पंचायत सरकार भवन निर्माण करने वाले संवेदक के गढ्ढा का बहाना बनाने वाले एजेन्सी को चिन्हित कर समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?