क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रथम चार शहरों में से एक बिहारशरीफ शहर है;2.क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत बिहारशरीफ शहर का मास्टर प्लान बनाकर ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छता, लाइटिंग एवं अन्य कार्य का कार्यारम्भ किया गया;3.क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सीटी योजनान्तर्गत बिहारशरीफ शहर के लिये आवंटित राशि का वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में व्यय नहीं होने के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये आवंटित राशि उपलब्ध नहीं कराई गई;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो,क्या सरकार उक्त कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित करते हुये दण्डित करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?