क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत अस्थावाँ विधानमभा के प्रखण्ड कतरीसराय अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, कटौना एवं बिलारी के निर्माण कार्य का स्थलीय जाँच, संयुक्त जाँच दल की उपस्थिति में किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि पंचायत सरकार भवन, कटौना में घटिया सामाग्री का उपयोग के साथ-साथ ईंट जुड़ाव हेतु तैयार मसाला में सिमेन्ट की मात्रा कम पाई गई थी तथा पंचायत सरकार भवन, बिलारी में प्लास्टर पर पानी का पटवन, टाइल्स का सही ढंग से नहीं लगाया जाना एवं वालपुट्टी सही से नहीं किया जाना पाया गया था;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किये जाने के कारण अभियंता सहित संवेदक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?