क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला केत्रिवेणीगंज प्रखण्ड के मध्य विद्यालय उपरखा का भवन का निर्माण वर्ष 2015 में ही हो गया है;2. क्या यह बात सही है कि नवनिर्मित भवन में वर्ग कक्ष का संचालन नहीं होने से भवन जर्जर स्थिति में है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त विद्यालय का जर्जर भवनों की मरम्मति कार्य करवाकर नवनिर्मित भवन में वर्ग संचालन करवाना चाहती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?