क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत प्रखण्ड-पचरूखी में अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इन्टर कॉलेज बड़कागाँव एवं गंडक उच्च विद्यालय सह इन्टर कॉलेज, तरवारा में विद्यार्थियों केअनुपात में पर्याप्त कमरा नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों कि संख्या अत्यधिक एवं कमरा पर्याप्त नहीं रहने के कारण गुणवतापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य बुरी तरह से प्रभावित हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग-कक्ष का निर्माण कर अनुकूल वातावरण में शिक्षण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?