Back to Legislative Questions Repository
Q.No 238Starred Question Listed

सड़क का चौड़ीकरण

श्री गौतम कृष्ण (77) (महिषी) पथ निर्माण विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—1.  क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के सहरसा से मेनहा, खोनहा, बिहरा एवं पंचगछिया होते हुए नौहट्टा बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क उस क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र प्रमुख एवं अत्यंत व्यस्त सड़क सिंगल लेन है;2. क्या यह बात  सही है कि उक्त सड़क पर प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहने तथा सड़क संकरी होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि ऊपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कराने  का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री गौतम कृष्ण (77) (महिषी)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
GAUTAM KRISHNA (77)
GAUTAM KRISHNA (77)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahisi-Saharsa (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Godhiyari, Post-Simraha, Police Station-Madhepura, District-Madhepura