क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोसी तटबंध के अंदर एवं आसपास की बड़ी आबादी के लिए एकमात्र प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है तथा वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संसाधन क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं; यदि हाँ तो सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौहट्टा को 100 शैय्या (बेड) वाले अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के रूप में उत्क्रमित करने तथा वहां आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने कबतक विचार रखती है नहीं, तो क्यों?