क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के महिषी विधानसभा क्षेत्र के महिषी, नौहट्टा एवं सत्तर कटैया प्रखंड में संचालित हर घर नल का जल योजना के अधिकांश केंद्र सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं;(2) क्या यह बात सही है कि पंप चालकों को निर्धारित मानदेय नियमित एवं समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण अधिकांश योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इन तीनों प्रखंडों की सभी नल-जल योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए पंप चालकों के नियमित भुगतान तथा सभी बंद एवं खराब योजनाओं को शीघ्र चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?