Back to Legislative Questions Repository
Q.No 275Starred Question Listed

जल की निकसी

श्री भीषम प्रताप सिंह (106) (जीरादेई) पथ निर्माण विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या  मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.  क्या यह बात  सही है कि सिवान जिलांतर्गत मैरवा प्रखंड के नगर पंचायत मैरवा, ग्राम पंचायत राज बड़गाँव तथा बभनौली के दर्जनों गाँवों यथा मोतीछापर, नवका टोला, थाना रोड, नई बाजार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बैकुंठ छापर, बड़गाँव, कविता, भोपतपुरा, लँगड़पूरा आदि गाँवों में जल निकासी नहीं हो रही हैं; जिसके कारण उक्त गाँवों में जल जमाव की वजह से लगभग 800 एकड़ से अधिक भूमि पर लगे फसलों की  प्रतिवर्ष क्षति हो जाती है जिससे लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों से जल निकासी कराकर किसानों के हित में भूमि को कृषि  योग्य कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री भीषम प्रताप सिंह (106) (जीरादेई)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
BHISM PRATAP SINGH (106)
BHISM PRATAP SINGH (106)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Jiradei - Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
AT+PO-Lebhari Thana-Mairwa District-Siwan Pin Code-841239