क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :(1) क्या यह बात सही है कि सिवान जिलांतर्गत मैरवा प्रखंड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि एवं पशुपालन आधारित है | यहाँ के लोग बड़ी संख्या में पशुपालन करते हैं लेकिन मैरवा बाज़ार में दुग्धशाला, दूध भंडारण एवं शीतलन की कोई व्यवस्था नहीं हैं, जिससे किसानों को दूध एवं दूध से बनी उत्पादों को बिचौलियों के हाथों बहुत ही कम कीमत पर बेचना पड़ता है जिससे उन्हें रोज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक मैरवा बाज़ार में उक्त सेंटर की स्थापना कर पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?