क्या मंत्री, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलांतर्गत मैरवा प्रखंड में तकनीकी और व्यवहारिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कोई भी संस्थान नहीं हैं ;2. क्या यह बात सही है कि मैरवा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नहीं होने के कारण यहाँ के छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु सुदूर अन्यत्र जगहों पर जाना पड़ता है, जिससे उनके अभिभावकों को अत्यधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मैरवा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कर यहाँ के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मुहैया कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?