क्या मंत्री, युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को कौशल विकास हेतु सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे शिक्षित होने के बावजूद युवा अकुशल रहकर अन्य राज्यों में पलायन और मजदूरी करने को विवश हैं;2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु, 'युवा कौशल विकास कार्यक्रम' के तहत विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो, सरकार पीरपैंती प्रखंड में युवाओं के कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र को कब तक स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?