Back to Legislative Questions Repository
Q.No 152Starred Question Listed

KYP कार्यक्रम को प्रारंभ कराना ।

डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा ) युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत पिछले चार माह से KYP केंद्रों के नवीनीकरण एवं नए नामांकन पर रोक लगाए जाने के कारण राज्य के 1,700 से अधिक KYP केंद्रों का प्रशिक्षण कार्य लगभग ठप हो गया है, जिससे लगभग 15,000 से अधिक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है तथा एक लाख से अधिक मैट्रिक एवं इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ कौशल प्रशिक्षण से वंचित हैं; यदि हाँ  तो क्या सरकार KYP कार्यक्रम को तत्काल पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ करने, लंबित नवीनीकरण एवं नामांकन पर लगी रोक हटाने, स्थानीय अनुभवी KYP केंद्र संचालकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नई नीति लागू करने का विचार रखती है? हाँ, तो कब तक? नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा )
Department
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
Ministry
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
MLA Profile
PRAKASH CHANDRA  (220)
PRAKASH CHANDRA (220)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Bhakharuan Mod, Post Office- Bhakharuan Mod, Police Station- Daudnagar, District- Aurangabad