Back to Legislative Questions Repository
Q.No 491Starred Question Listed

जवाबदेही सुनिश्चित कराना

डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1-क्या यह बात सही है कि राज्य में अंचल कार्यालयों में भूमि विवाद,दाखिल-खारिज, नामांतरण, जमाबंदी, सीमांकन एवं अन्य राजस्व मामलों के निष्पादन हेतु बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा निर्धारित है, जबकि इन्हीं मामलों की अपील,पुनरीक्षण एवं अन्य भूमि संबंधी वादों के निष्पादन हेतु DCLR, ADM तथा अन्य राजस्व प्राधिकारियों के स्तर पर कोई वैधानिक समय-सीमा निर्धारित नहीं है, जिस कारण हजारों भूमि संबंधी अपील एवं पुनरीक्षण मामले वर्षों तक लंबित रहते हैं, जिससे भूमि विवाद, मुकदमेबाजी, भ्रष्टाचार तथा आम नागरिकों की आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयाँ लगातार बढ़ रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक DCLR, ADM एवं अन्य राजस्व प्राधिकारियों द्वारा भूमि संबंधी वादों के समयबद्ध निष्पादन हेतु वैधानिक समय-सीमा निर्धारित कर उसकी निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
PRAKASH CHANDRA  (220)
PRAKASH CHANDRA (220)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Bhakharuan Mod, Post Office- Bhakharuan Mod, Police Station- Daudnagar, District- Aurangabad