Back to Legislative Questions Repository
Q.No 85Starred Question Listed

विद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण

डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा ) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में कुल 16 उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालय वर्तमान में भूमि, भवन अथवा आधारभूत संरचना के अभाव में अस्थायी एवं जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के पठन-पाठन, सुरक्षा तथा नामांकन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है?(2) क्या यह बात सही है कि नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, घेटरा का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा विद्यालय को भवन हस्तांतरित नहीं किया गया है, जबकि कुछ अन्य विद्यालयों यथा गुलजार बिगहा, हरदान बिगहा, विशम्भर बिगहा, रामजीवन बिगहा, अमरपुरा, सिंहपुरा चंदरी, उर्दू विद्यालय कारा आदि को विभागीय पत्रांक 4908, दिनांक 12.12.2025 के आलोक में संबद्ध कर संचालित किया जा रहा है, परंतु उनके पास स्वयं की भूमि अथवा भवन उपलब्ध नहीं है?(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त सभी  भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि अधिग्रहण/हस्तांतरण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक? नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
PRAKASH CHANDRA  (220)
PRAKASH CHANDRA (220)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Bhakharuan Mod, Post Office- Bhakharuan Mod, Police Station- Daudnagar, District- Aurangabad