Back to Legislative Questions Repository
Q.No 696Starred Question Listed

विशेष योजना लागू करना

डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा ) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मनौरा ग्राम स्थित भगवान बुद्ध से संबंधित पुरातात्त्विक एवं ऐतिहासिक स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद अब तक इसके संरक्षण, विकास एवं पर्यटन अवसंरचना के लिए कोई समग्र कार्ययोजना लागू नहीं की गई है?(2) क्या यह बात भी सही है कि संपर्क पथ, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सूचना केंद्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में इस स्थल की पर्यटन क्षमता का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है?(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हों, तो क्या सरकार इस स्थल को बौद्ध पर्यटन परिपथ से जोड़कर आधारभूत सुविधाओं के विकास, संरक्षण एवं स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन आधारित रोजगार सृजन की विशेष योजना लागू करने का विचार रखती है? यदि हाँ, तो कब तक? नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
PRAKASH CHANDRA  (220)
PRAKASH CHANDRA (220)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Bhakharuan Mod, Post Office- Bhakharuan Mod, Police Station- Daudnagar, District- Aurangabad