Back to Legislative Questions Repository
Q.No 702Starred Question Listed

किशनदासपुर उप-स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली एवं विभागीय जांच के संबंध में

श्री मुरारी पासवान (154) (पीरपैंती (अ० जा०)) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की :-(क) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र संख्या 154 के अंतरगत किशनदासपुर पंचायत के ग्राम शुब्बा टोला स्थित उप- स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के वर्षों खराब भी अधूरा है और अंतीचक स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर स्थिति में है और रोगी वाहन (एम्बुलेंस) नहीं रहने के कारण आमजानों को भारी परेशानी हो रही है।(ख) क्या यह बात सही है कि किसनदासपुर पंचायत स्थित उक्त केंद्र के निर्माण कार्य 10 वर्ष पूर्व में आरंभ की गई है जो अभी छिन भिन्न हो गिर रहा है, साथ ही अंतीचक उप - स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के साथ रोगी वाहन (एम्बुलेंस) की कमी से आम जनता गंभीर कठिनाई और हादसों के साये में जीने को मजबूर है।(ग) यदि उपयुक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों केंद्र विभागीय जांच करने हेतु दोषियों पर आवश्यक कार्यवाई के साथ सभी उप- स्वास्थ्य केंद्र की जीर्णोद्वार कराने सहित रोगी वाहन (एम्बुलेंस) उपलब्द कराने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो, क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री मुरारी पासवान (154) (पीरपैंती (अ० जा०))
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
MURARI PASAVAN (154)
MURARI PASAVAN (154)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Pirpainti (SC) - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village Sundarpur PO Pirpainti PS Pirpainti District Bhagalpur 813209