क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र (संख्या-154 ) में अत्याधिक दूरी के कारण विद्युत आपूर्ति और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी रहती है, क्योंकि पीरपैंती से कहलगांव सब-स्टेशन की दूरी 35 किलोमीटर और बाराहाट 25 किलोमीटर है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में लंबी 33 (KV) लाइन के कारण आए दिन तकनीकी ब्रेकडाउन और लाइन फोल्ड होते रहता है, जिन्हें ढूंढने और ठीक करने में अत्याधिक समय लगने से पूरा क्षेत्र घंटों अँधेरे में में डूबा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार पीरपैंती प्रखण्ड की विकट विद्धुत समस्या के स्थाई समाधान हेतु पीरपैंती में नया 132/133KV ग्रिड सब-स्टेशन निर्माण कराने की विचार रखती हैं हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?