क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड स्थित गौशाला के चहारदिवारी का निर्माण नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व गौशाला में प्रवेश कर पशुओं को तंग करते हैं, जिससे पशुओं को परेशानी झेलना पड़ता है;यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त गौशाला के चहारदिवारी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?