क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(i) क्या यह बात सही है कि बिहार में मछली उत्पादन में मिथिला क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और सुपौल जिला में सबसे अधिक मछली का उत्पादन होता हैं;(ii) क्या यह बात सही है कि आंध्रप्रदेश राज्यों में 150 से अधिक अत्याधुनिक फिश मार्केट हैं जबकि बिहार में एक भी नहीं हैं, जिस कारण मछुआरों को उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है ?यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक अन्य राज्यों की तरह बिहार के मिथिला क्षेत्र में भी अत्याधुनिक फिश मार्केट बनाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?