क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलानतर्गत अगिआवां प्रखंड में स्थित पशु अस्पताल का सरकारी भवन उपलब्ध नहीं रहने के कारण अस्पताल निजी भवन में संचालित किया जा रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक पशुपालकों एवं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये उक्त पशु अस्पताल हेतु स्थायी सरकारी भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?