क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रखण्ड चरपोखरी के ग्राम डुमरीया सिवान से पिपरा स्थान तक जाने वाले सड़क जो चरपोखरी एवं जगदीशपुर प्रखण्डों को जोड़ती है, लेकिन इस मार्ग पर पक्की सड़क एवं पुल का निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आपातकाल में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क एवं पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?