क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिहटा अंचल के शिवाला मोड़ से उत्तर में स्थित हिन्दुस्तान प्रेस के पीछे से गुजरने वाली सरकारी पईन जो शिवाला-बिहटा मेन रोड से लक्ष्मीचक गाँव तक पईन मिलती है, जिसके दोनों तरफ (पूरब एवं पश्चिम ) में बसावट है, पूरब में श्री विजय कुमार झाँ एवं अन्य तथा पश्चिम में श्रीमती मनीषा कुमारी एवं श्रीमती तन्नू भारती एवं अन्य के आवासीत भूमि पर आवागमन के लिए सड़क नही रहने के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पईन के बीचों - बीच नाला का निर्माण के साथ-साथ शिवाला-बिहटा मेन रोड से हिन्दुस्तान प्रेस के पीछे होते हुए लक्ष्मीचक गाँव तक पईन के उपरी सतह पर सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?