क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत अगियावं प्रखण्ड के बेरथ गांव में अतिरिक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की निविदा की प्रक्रिया विभाग द्वारा पिछले वर्ष की पूरी कर ली गयी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आजतक शुरू नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में शुरू करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?