क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कोढ़ा विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत कोढ़ा प्रखंड के नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में अवस्थित मछली बीज उत्पादन नर्सरी विगत लगभग दस वर्षों से बन्द पड़ी है। जबकि उक्त स्थल पर 6.5 एकड़ सरकारी भूमि, बोरिंग रूम एवं मोटर सहित अन्य आधारभूत संरचनाएँ उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि नर्सरी के बन्द रहने से सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है तथा स्थानीय मत्स्यपालकों को भी असुविधा हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है,तो सरकार कबतक उक्त मामलों की जाँच कराकर मछली बीज उत्पादन नर्सरी को पुनः चालू कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?