क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत नाथनगर विधान सभा के सबौर प्रखण्ड के प्रागंण में अवस्थित पशु अस्पताल में स्वीकृत पदों के विरूद्ध पशु चिकित्सक की कमी के कारण उक्त क्षेत्र में मवेशी मर रहे हैं साथ ही जानवरों का इलाज नहीं हो पा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक सबौर प्रखण्ड में अवस्थित अस्पताल में पशु चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?