क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत प्रखण्ड सबौर में गंगा नदी की धारा में बदलाव के कारण शंकरपुर, ममलखका, रजंदीपुर, फरक्का पंचायत के 100 से ज्यादा घर कटाव के कारण विलीन हो गए हैं , जिससे हजारों लोग प्रभावित हैं ;2. क्या यह बात सही है कि पूर्व में geo बैग, कटाव के रोकथाम हेतु डाला गया था, किन्तु इससे कटाव का रोकथाम नहीं हो पाया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में गंगा नदी से कटाव हेतु रोकथाम का उपाय करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?