क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंहवाड़ा-माधोपुर-बस्तवाड़ा पंचायत के माधोपुर चौड़ में फुलथुआ सीमा के पास बने पुल से बाढ़ के पानी की निकासी बाधित होने से लगभग 400 एकड़ उपजाऊ जमीन 5-6 महीनों तक जलमग्न रहती है;2. क्या यह बात सही है कि फुलथुआ गाँव के कुछ ग्रामीणों द्वारा निजी भूमि का हवाला देकर पानी की निकासी को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार स्थल निरीक्षण व अमीन द्वारा पैमाइश कराकर, जनता की भूमि का मुआवजा प्रदान करते हुए भूमि अधिग्रहण करने और पानी की निकासी के लिए पक्की नहर का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?