क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा 'सात निश्चय-3' (2025-30) के तहत 208 प्रखंडों में नए डिग्री महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि इन महाविद्यालयों के लिए स्वीकृत 17 विषयों की सूची में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 'मैथिली' भाषा और साहित्य को जगह नहीं दी गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार मैथिली भाषा से जुड़े छात्र-छात्राओं और शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस सूची में मैथिली विषय को शामिल करने तथा इसके लिए प्राध्यापकों के पद सृजित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?