Back to Legislative Questions Repository
Q.No 421Starred Question Listed

चहारदीवारी का निर्माण

श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत हरिहरपुर पूर्वी (दरभंगा) के हरिहरपुर टोला मालपट्टी स्थित श्मशान घाट के सीमांकन (मापी) और चहारदीवारी निर्माण के संबंध में पत्रांक-3170/जि०प्र० दिनांक 19/08/2023 द्वारा आदेश जारी किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त श्मशान भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों या विशेष समुदाय द्वारा रैयती भूमि का दावा कर शवदाह करने से रोका जा रहा है, जिससे वहाँ सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है;3-यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार स्थानीय प्रशासन (अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी) की लापरवाही और विभागीय आदेश की अनदेखी पर संज्ञान लेते हुए उक्त श्मशान भूमि का अविलंब सीमांकन कराने तथा चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
MURARI MOHAN JHA (86)
MURARI MOHAN JHA (86)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Keoti - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
10 Oct 1957
Address
Village-Darhar, Post Office-Laheriyasarai, Police Station-Bahadurpur, District-Darbhanga-846001