क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार में बालू खनन से प्राप्त होने वाले राजस्व का 2% भाग जिला खनन फाउंडेशन (DMF) को प्राप्त होने का प्रावधान है;2.क्या यह बात सही है कि इस राशि को खनन से प्रभावित क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च करने का प्रावधान है;3.क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पालीगंज विधानसभा के सोन नदी किनारे के दर्जनों प्रभावित गाँवों में उक्त राशि से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है;4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बालू खनन से जिला खनन फाउंडेशन (DMF) को प्राप्त राजस्व की 2% की राशि को खनन से प्रभावित इलाकों में खर्च करने सहित एक नीति बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?