क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत के बहादुरगंज प्रखण्ड में 20 से अधिक ईंट भट्ठा अवैध रूप से चालू है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ईंट भट्ठा में सरकारी नियम के विरूद्ध अवैध ढंग से खान एवं भूतत्व पदाधिकारी से मिलकर मिट्टी की कटाई कर ईंट का निर्माण किया जाता है जिससे हो रहे प्रदूषण से वहाँ की जनता पीड़ित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक अवैध रूप में चल रही ईंट भट्ठा को बंद कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?