क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड स्थित एम.एस.किलनिंक नेवा नर्सिंग होम एवं रॉयल क्लिनिक जो एल.आर.पी. रोड, बहादुरगंज तथा माँ अल्ट्रासाउण्ड, रजिस्ट्री कार्यालय के पास और डा0 कलवा क्लीनिक, जो काॅलेज चौक लौचा रोड स्थित सरकार से निबंधित नहीं है एवं अवैध ढंग से संचालित हो रहा है,2- क्या यह बात सही है की उक्त नरसिंग होम में कई मरिजों की मृत्यु भी हो गयी है जिसमें सिविल सर्जन, किशनगंज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी संलिप्त है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हाँ तो सरकार उक्त अवैध नरसिंग होम की जाँच करते हुए कार्रवाई के साथ संलिप्त पदाधिकारी पर कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?