क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के बहादुरगंज से भाटा बाड़ी, कुढेली होते हुए मटियारी धार तक सड़क जर्जर होने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्वार कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?