क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहा है;2. क्या यह बात सही है उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिनियुक्त फारमासिस्ट संतोष कुमार एवं अजय यादव द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र संचालित कर रहे है, जहाँ आमजनों को ईलाज के दौरान पैसे की अवैध ढंग से वसूली करते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जाँच कराकर उक्त कमियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?