क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पंश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड-पिपरासी के पंचायत-सौराहा (सुगौली) क्षेत्र में गंडक नदी तट पर बड़े पैमाने पर बालू माफिया एवं पदाधिकारियों के मिली भगत से बालू खनन किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित गंडक बांध पर बने सर्विस रोड पर भारी वाहन वाले ओवरलोडिंग बालू ढुलाई से ग्रामीण सड़क और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त क्षेत्र में बालू खनन पर रोक लगाने हेतु बालू माफियाओं एवं दोषी पदाधिकारीयों पर कार्रवाई करने एवं गंडक बाध पर क्षतिग्रस्त सर्विस रोड पुल-पुलिया का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?