क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी नगर परिषद में घनी आबादी के बीचचित्रगुप्त मैदानअवस्थित है, जो पहले बच्चों के खेलकूद एवं आम नागरिकों के समाजिक एक्टिविटी का केंद्र हुआ करता था ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मैदान पर विगत पाँच वर्षों से खनन विभाग द्वारा जब्त वाहनों का पड़ाव कर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे बच्चों का खेलकूद बाधित हो गया है और यहां काफी गंदगी फैल गई है, जिससे आसपास के लोग त्रस्त हैं ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार खनन विभाग के सभी गाड़ियों को वहां से हटाकर मैदान को खाली करा उसका सौंदर्यीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?