Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2118Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी (211) (नोखा ) खान एवं भूतत्व विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की  कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अन्तर्गत नोखा विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड नासरीगंज में सोन नदी से बालू वंदोवस्तधारियों के द्वारा सीधे ट्रक में लोड कर सड़क पर लाया जाता है जिससे काफी मात्रा में पानी गिरता है जिसके कारण सड़क पर कीचड़ जैसी स्थिति बन जाती है, फिसलन के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है;2. क्या यह बात सही है कि वंदोवस्तधारियों को सरकार से एक घाट का लाईसेंस निर्गत होने के बावजूद अवैध तरीके से कई गाँवों अलग-अलग रास्ता बनाकर बालू की निकासी की जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त  वंदोवस्तधारियों पर कार्रवाई करने पर विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी (211) (नोखा )
Department
खान एवं भूतत्व
Ministry
खान एवं भूतत्व विभाग
MLA Profile
NAGENDRA CHANDRAVANSHI (211)
NAGENDRA CHANDRAVANSHI (211)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Nokha-Rohtas (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Uchitpur, P.O.-Moradabad, P.S.-Sasaram, District-Rohtas, Bihar, Pin Code-821115