क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतालने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 211नोखा विधानसभा के अंतर्गत राजपुर प्रखंड के सुअरू, विशुनपुर, कर्म किला एवं अन्य जगह के गावों के समीप काव नदी में गाद भर जाने के चलते पानी का निकास नहीं हो पाता है जिसके कारण किसानो का खेत जलमग्न हो जाता है साथ ही किसान अपना खेती नहीं कर पाते हैं; यदि हाँ तो सरकार उक्त नदी में भरे गाद की सफाई कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?