क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अर्न्तगत 211 नोखा विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड मुख्यालय नोखा एवं राजपुर में बस पड़ाव नहीं रहने के कारण बीच सड़क पर ही यात्रियों को उतारा एवं चढ़ाया जाता है, जिसके कारण आये दिन वहां जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों प्रखण्ड मुख्यालयों में बस पड़ाव का निर्माण कराने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों ?