क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दी गयी पॉस मशीन की गड़बड़ियों को ठीक करने व मरम्मती पर हुये व्यय की राशि विजन टेक कम्पनी को भुगतान की जाती है;2.क्या यह बात सही है कि पॉस मशीन खराब होने पर एम०ओ० और अन्य सप्लाई विभाग के पदाधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी विजन टेक कम्पनी द्वारा समय पर मरम्मती नहीं करायी जाती है, जिससे जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को पॉस मशीन की खराबी को ससमय ठीक करने के लिए स्वयं भुगतान कर बाजार में उपलब्ध तकनीशियन से काम कराना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार पॉस मशीन की खराबी ठीक कराने व मरम्मती पर हुये व्यय की राशि सीधे जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को खाता में भेजने का विचार रखती है, हॉं, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?