क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण आपूर्ति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में जनवितरण प्रणाली दुकान की जाँच ऑनलाइन प्लेटफार्म पी.आर0एस0 परख से हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि वितरण पंजी एवं भण्डार का विवरण ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलबध है फिर भी हस्तलिखित भण्डार पंजी एवं वितरण पंजी माँग जाँच हेतु विभागीय पदाधिकारियों द्वारा की जाती है, जिससे वितरण के समय अवधि प्रभावित होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार हस्तलिखित रजिस्टरो को हटाकर पूर्णः ऑनलाईन प्लेटफार्म से संचालन कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कब-तक, नहीं तो क्यों?