क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखण्ड में मोरहर एवं बलदेईया नदी का पानी का प्रवाह नदी में गाद रहने के कारण पूर्णतः नहीं हो पा रहा है, इस नदी के भूखण्ड पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है; यदि हाँ तो सरकार उक्त नदियों को कब तक उड़ाही कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?