क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा अंचलान्तर्गत ग्राम पंचायत राज बसुआरी के पिपरा कमलपुर गाँव में खेसरा सं0-180 पर पंचायत के द्वारा सरकारी शौचालय के निर्माणर्थ भूमि पर अतिक्रमणकारी व्यक्ति ने सरकारी भूमि का अनधिकृत कर उस पर अपना जबरदस्ती घर बना लिया है, जिस आलोक में अंचलाधिकारी, घोघरडीहा के द्वार दिनांक-05.08.2024 एवं दिनांक-29.11.2024 को सरकारी भूमि पर से अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिश निर्गत किया गया है, किन्तु अभी तक सरकारी भूमि को खाली नहीं कराया जा सका है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का विचार रखती है । हाँ, तो कौन सी और कब तक और नहीं तो क्यों ?