क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अन्तर्गत रतनी फारीदपुर प्रखण्ड के पंचायत मुरहारा में नवसृजीत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन हेतु जमीन राज्यपाल के नाम से निबंधन होने के बावजूद भी भवन का निर्माण नहीं हो सका है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, , नहीं तो क्यों ?