तारांकित प्रश्नक्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलामुख्यालय नगर परिषद में महिला थाना से मल्लहचक, फिदा हुसैन होते पशु अस्पताल तक, एन० एच० -33 से दक्षिणी, दौलतपुर, शिवाजी पथ एवं सट्टी मोड़ से जफरगंज तक की सड़को का निर्माण वर्ष 2005 से पूर्व हुआ था; जो रख-रखाव के आभाव में जर्जर हो चुकी है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त सड़को का जीर्णोद्धार करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?