क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा अंचल अन्तर्गत निर्माणाधीनजमीन से संबंध में ग्राम पंचायत राज बसुआरी में पंचायत सरकार भवन के निर्माणार्थ समाहर्त्ता, मधुबनी को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी ने अपने पत्रांक-3452, दिनांक-12.09.2023 के द्वारा जो जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया है, उसमें बसुआरी गाँव में अवस्थित खाता-361 के खेसरा-597, 598 एवं 583 से संबंधित सरकारी भूमि का कुल रकवा-05 एकड़ 37 डिसमिल का एक ही भू-खण्ड उपलब्ध रहने के बारे में प्रतिवेदित किया गया है तथा उस प्रतिवेदन के द्वारा उस भू-खण्ड पर बालान नाला एवं रास्ता होने का उल्लेख किया गया है जो गलत है, क्योंकि उक्त भू-खण्ड पर बालन, नाला एवं रास्ता नहीं है,यदि हाँ.तो सरकार जाँच प्रतिवेदन को सुधारने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?